ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: वाहन चालकों ने कक्ष की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

Admin

Mon, Feb 15, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर- वाहन चालकों के द्वारा कलेक्टर रणवीर शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए वाहन चालकों के बैठक व विश्राम के लिए एक कक्ष बनाने की मांग की. वाहन चालकों ने बताया कि रोजाना जिला कार्यालय में जिले व 6 विकासखंड के शासकीय वाहन चालकों को रोजाना किसी ना किसी काम के लिए जिला कार्यालय आना होता है लेकिन यहां वाहन चालकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को दिनभर गाड़ियों में बैठकर समय गुजारना पड़ता है वही मौसम की मार झेलना पड़ता है क्योंकि खड़ी गाड़ियों में अधिक देर तक बैठे रहने से गर्मी और उमस की मार से वाहन चालक बेहाल हो जाते हैं वाहन चालकों ने बताया कि हमारे लिए कलेक्टर कार्यालय में एक कक्ष प्रदान की जाए ताकि वाहन चालक विश्राम, भोजन व नित्यक्रिया के लिए सुविधा हो सके। इस दौरान शासकीय वाहन चालक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश राजवाड़े, उपाध्यक्ष कृपाल सिंह, परमेश्वर देवांगन,नरेंद्र गुप्ता, राजेश साहू, संतोष सिंह, महेंद्र देवांगन, रोहित यादव, पंकज सिंह, विजय कुमार यादव, रिंकू, मुकेश साहू, भोला राजवाड़े, रथीन हालदार के साथ अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें