ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह...वनस्पति और जीव-जंतुओं को जीने का एकसमान अधिकार...वन्य जीव पर्यावरण जागरूकता को लेकर रैली....

Admin

Mon, Oct 3, 2022

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिला में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है आज नगर में वन्य जीव पर्यावरण जागरूकता को लेकर वन विभाग ने रैली निकाली.दरअसल प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी प्राकृतिक संतुलन के लिए जरूरी वन्य जीवों का संरक्षण सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है. लोगों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए कार्यशालाएं सहित अन्य गतिविधिया आयोजित की जा रही हैं. वन्यजीवों के महत्व तो वही पर्यावरण का अंधाधुंध दोहन से वन्य जीव की विलुप्त होते जा रहे. सुख-सुविधाओं और तथाकथित विकास के नाम पर धरती पर मौजूद संसाधनों का प्रबंधन से दूसरे जीवधारियों के जीवन के आधार ही समाप्त होते जा रहे.पशु-पक्षियों की प्रजातियाँ समाप्त होने की कगार पर हैं. फिलहाल वन्यजीव सप्ताह के तहत वन अमला जागरूक करने में लगी है उप मंडलाधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रकृति, वनस्पति और जीव-जंतुओं को जीने का एकसमान अधिकार है इसके लिए गाव शहर कस्बो सहित हाथी प्रभावित जगहों पर आम लोगो जागरूक करने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें