ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: लोन के नाम पर मजदूरों से करोड़ो की ठगी...आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस...

Admin

Tue, Dec 6, 2022

सूरजपुर. लोन के नाम पर करोड़ो की ठगी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। ठगी किसी और ने नही बल्कि बैंक प्रबंधन ने ही की है।घटना सामने आने के बाद बैंक मैनेजर फरार बताया जा रहा है।अब ठगे गए लोग न्याय के लिए दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं। जिले के विश्रामपुर स्थित बंधन बैंक, यहां के मैनेजर विनय के द्वारा लगभग 150 ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी की गई है। पीड़ित सभी मजदूर तबके से हैं, यह पूरा मामला मई-जून 2022 का है, इस दौरान जितने भी लोग बैंक से लोन लेने गए, आरोपी मैनेजर ने इन लोगों से लोन के दस्तावेजों में साइन कराने के साथ ही झूठ बोलकर चेक में भी साइन करा लिया और जैसे ही ग्रामीणों के अकाउंट में लोन का पैसा आया उन्हें बिना जानकारी दिए बैंक मैनेजर ने चेक से पैसा निकाल लिया, जब मैनेजर का ट्रांसफर दूसरे बैंक में हो गया और नए मैनेजर ने पदभार ग्रहण किया तो उसने पैसे की रिकवरी के लिए ग्रामीणों के पास नोटिस भेजा, तब जाकर इन ग्रामीणों को पता चला कि उनके नाम से लोन दिया गया है, तब से ग्रामीण पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आरोपी बैंक प्रबंधक खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, वही ग्रामीणों ने अब पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।इस मामले में बैंक प्रबंधन ने बताया  प्रारंभिक जांच  यह पाया गया है कि आरोपी मैनेजर के द्वारा ग्रामीणों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी की गई है, इसलिए फिलहाल आरोपी प्रबंधक को बैंक ने कार्यमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें