: लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु किया गया प्रेरित... साप्ताहिक बाजार में मतदान के लिए किया जागरूक...
Admin
Tue, Apr 16, 2024सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड ओडगी के ग्राम बिलासपुर में लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा शपथ दिलाया गया। साथ ही मतदाताओं को जागरूक और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने और अपने गांव, अपने शहर तथा अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में वंचित न रह जाए।
कार्यक्रम में ग्राम के लोग व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शांति देवी, बी पी ओ ओडगी मोहम्मद महमूद शामिल रहे। इसी तरह ओड़गी के ग्राम माण्डर के साप्ताहिक बाजार में लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें मतदान करना क्यों आवश्यक है, बताया गया कि अपने देश के लिए वोट करने की शक्ति लोकतांत्रिक देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे देश में बहुत से लोग वोट डालने के पात्र हैं, लेकिन कुछ ही लोग इसके प्रति उत्साहित हैं। हर चुनाव के साथ, मतदान प्रतिशत में सकारात्मक वृद्धि हुई है। मतदान में इस तरह की वृद्धि एक सकारात्मक है, क्योंकि प्रत्येक वोट हमारे देश के बेहतर भविष्य के लिए मायने रखता है। कार्यक्रम में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शांति देवी, श्रीमती सावित्री, श्रीमती सुशीला उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन