ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सरगुजा संभागायुक्त की समीक्षा बैठक...शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने दिये निर्देश...

Admin

Tue, Apr 16, 2024

सौरभ द्विवेदी 

सूरजपुर.  लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सरगुजा संभागायुक्त गोविंद राम चुरेंद्र की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पैकरा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, समस्त नोडल अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, समस्त जनपद सीईओ, समस्त सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सरगुजा संभागायुक्त गोविंद राम चुरेंद्र ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए निर्वाचन की तैयारी एवं शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष कार्य योजना बनाई जाए और उसका क्रियान्वन युद्धस्तर पर किया जाए। उन्होंने उपस्थित जनों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करने के लिए कहा इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इस बात पर विशेष बल दिया। उन्होंने बैठक में प्रकोष्ठवार कार्यों की समीक्षा कर मतदान तिथि तक किए जाने वाले सभी कार्यों को अंतिम रूप देने की निर्देश दिए। साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत  चलाए जा रहे मतदाता जगत कार्यक्रम की जानकारी ली। बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों को मतदाता जागरूकता के तहत शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए शपथ भी दिलाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें