ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: लकडी तस्करी करते एक आरोपी पकडाया....वाहन सहित दो नग साल सिल्ली बरामद....राष्ट्रीय उद्यान से लगातार हो रही है बहूमुल्य लकडी की तस्करी....

Admin

Wed, Sep 1, 2021

पप्पू जायसवाल
बिहारपुर. जिले के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहण्ड पार्क परिक्षेत्र महुली से बडे पैमाने पर लकडी तस्कर सक्रिय है यहा से बडी मात्रा मे लकडी की तस्करी कर मध्यप्रदेश भेजे जा रहे है. बीती रात उद्यान से लगे कछवारी जंगल से लकडी तस्करी करते एक आरोपी को उद्यान के कर्मचारियों ने पकडा जिसके पास से दो नग साल सिल्ली के साथ मोटर सायकल बरामद किया गया. उद्यान कार्यालय महुली में पदस्थ परिक्षेत्राधिकारी विरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात 3 बजे महुली निवासी सोमु साकेत दो नग साल सिल्ली को लेकर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था सीमावर्ती मकरादवारी के पास से पकडा गया. जिसके पास से दो नग सिल्ली बरामदा किया गया तो वही तस्करी करते वाहन को जप्त कर कार्यवाही किया जा रहा है.
लगातार हो रही है बहूमुल्य लकडी की तस्करी
गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली परिक्षेत्र में लकडियों की तस्कर बडी मात्रा में कर मध्यप्रदेश पहुचाया जा रहा है ये तस्कर मध्यप्रदेश से कम कीमतो बिना किसी कागजात के बाईक खरीदते है और खरीदे गये बाईक को लकडी चोरी में लगा देते है. अगर लकडी तस्करी करते पकडाये जाने की नौबत आती है तो वही पर गाडी छोड कर रात के अंधेरे में फरार हो जाते है. बहरहाल गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली परिक्षेत्र में कार्यरत अधिकारी ना तो कार्यालय में रहते है ना ही रात्रि गस्ती करते है ग्रामीण बताते है कि लकडी तस्करो के आगे विभाग नममस्त है और लगातार लकडियों की तस्करी की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें