ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: रोजगारोन्मुखी आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए सिपेट में करें आवेदन...

Admin

Thu, Jul 25, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) कोरबा द्वारा भारत सरकार का एक शैक्षणिक संस्थान में 300 युवाओं के लिए निःशुल्क रोजगारोन्मुखी आवासीय कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसमे प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन, आवास, यूनिफार्म, पाठ्य सामग्री इंस्टीट्यूट द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सूरजपुर जिले के अंतर्गत प्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं से पात्रता अनुरूप विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण अवधि कोर्स 06 माह शैक्षणिक अर्हता 10 वीं पास होना चाहिए। निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण तत्पश्चात् प्रशिक्षण संबंधित उद्योगों में रोजगार दिया जाना है। काउंसिलिंग का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक लाईवलीहूड सूरजपुर 05 अगस्त, जनपद पंचायत ओड़गी 06 अगस्त, जनपद पंचायत रामानुजनगर 07 अगस्त को सुनिश्चित की गई है। जिसमें इच्छुक सभी उम्मीदवार वांछित दस्तावेजों (8 वीं 10 वीं और 12वीं अंकसूची छायाप्रति,आधार,निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र)के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए विनय कुमार से मोबाइल 9592988867 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें