ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: रोको अउ टोको टीम को नगर पलिका अध्यक्ष ने रवाना किया रवाना...कोविड से बचाव के चलाये जा रहे है जन जागरुकता अभियान...नपा अधिकारी ने अभियान को दिया समर्थन...

Admin

Fri, Jul 9, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला मुख्यालय में यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स व एमएसएसवीपी,जिला प्रशासन के सहयोग से रोको अउ टोको अभियान नगर के भ्रमण कर लोगो को कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने की अपील की जा रही है. 25 जून से चले रोको अउ टोको अभियान चौक चौराहों सहित सर्वाजनिक स्थानो पर बिना मास्क के सडक पर चल रहे लोगो को रोक और टोक कर मास्क लगाने की अपील कर रही है साथ ही दुकानदारों से कोविड व्यवहारों में मास्क पहनना, शारीरिक दूरी छह फीट रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के लिये कहा जा रहा है. तो वही कोरोना मुक्त होने के लिये लोगो से कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है. आज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के के अग्रवाल के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री ज्योत्सना टोप्पो ने रोको अउ टोको अभियान दल का उत्साह वर्धन कर रवाना किया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रवेश गोयल, पार्षद संतोष सोनी,गैबीनाथ साहु सहित नपा कर्मचारी के साथ गणमान्य लोग मौजुद रहे. नगर के वरिष्ठ पत्रकार समाजिक कार्यकर्ता उपेन्द्र दुबे व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश गोयल की अगुवाई में रोको अउ टोको अभियान नगर पालिका परिषद से प्रारंभ होकर केतका रोड भ्रमण करते हुये जन सम्पर्क करते लोगो में जन जागरुकता कर शत प्रतिशत लोगो से वैक्सीन लगवाने की अपील की गई. तो वही सडक पर बिना मास्क के निकले लोगो को मास्क वितरण किया गया. अभियान नेहरु पार्क होते हुये पुन नगर पालिका पहुची. इस दौरान नगर के युवा पत्रकार अमीर खान, शमरोज खान, सुभाष गुप्ता, कौशलेन्द्र यादव, नीरज साहु सहित उर्जावान स्वंम सेवक सविना मंसुरी, विनीता सिन्हा, साबरीन फातिमा, शीतल राजपुत, गीता गिरी, कुलवंत सिह,कार्तिक मजुमदार, रमेश साहु, गोविंदा साहु, जिलेज साहु, सोमनाथ राजवाडे व अन्य स्वंम सेवक उपस्थित थे।

जनप्रतिनिधियो की
मास्क देते हुए
जन जागरूकता का पोस्टर लगाते

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें