ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: रैली निकालकर लिपिक वर्ग ने अपनी मांगों के पक्ष में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Admin

Fri, Jul 27, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर  प्रदेश भर में की जा रही हड़ताल का असर दूसरे दिन भी देखने को मिला, जिसके कारण अधिकांश कार्यालयों का कामकाज ठप रहा। जिले के सभी लिपिक कर्मचारी अपनी 37 वर्ष पुरानी वेतन विसंगति में सुधार की मांग को लेकर गुरुवार से दो दिवसीय हड़ताल पर है। शुक्रवार को निश्चितकालीन आंदोलन  की समाप्ति के अवसर पर प्रांतीय सचिव सुशील कुमार टोप्पो के नेतृत्व में लिपिक वर्ग द्वारा रंगमंच मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकालकर अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर रवि सिंह के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। रैली में पी.डी.सिंह, मोहम्मद इकबाल अंसारी, आलोक कुमार कुशवाहा, चंदन प्रसाद, अनूप सिंह सिदार, राम प्रताप यादव, भीष्म सिंह, शरद कुमार शिंदे, सुनील कुमार गुप्ता, बालेश्वर सिंह  श्याम, ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, राजेश मरावी सहित अन्य पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त लिपिक वर्ग सम्मिलित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें