ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: रिकॉर्ड  रूम में रखें राजस्व व अन्य रिकॉर्ड हो व्यवस्थितः- कलेक्टर

Admin

Mon, Aug 5, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों  की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि  रिकॉर्ड रूम में रखें राजस्व व अन्य  रिकॉर्ड  को व्यवस्थित किये जायें। इसके साथ ही  रिकॉर्ड रूम में केवल अधिकृत कर्मचारी ही प्रवेश करे इस बात पर ध्यान देने के लिये कहा। उन्होंने उपस्थित राजस्व अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से इसका निराकरण करने की बात कही ताकि रिकॉर्ड आसानी से त्वरित प्राप्त हो सकें।कलेक्टर ने अविवादित/ विवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, भू अर्जन, भू व्यवस्थापन  सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का तहसीलवार समीक्षा करते हुए प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय-सीमा से  बाहर न हो सभी अधिकारी इस बात का विशेष  ध्यान रखें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, सभी अनुविभागीय अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें