ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: ’’राष्ट्रीय पोषण माह 2024’’ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन...

Admin

Tue, Sep 10, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग अटल नगर नया रायपुर के द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक ’’राष्ट्रीय पोषण माह 2024’’ के आयोजन अनुसार जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष ’’राष्ट्रीय पोषण माह’’ का आयोजन किया जा रहा है । भारत सरकार महिला एवं बाल विकास द्वारा इस वर्ष भी 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक ’’ राष्ट्रीय पोषण माह 2024 ’’ का आयोजन किया जा रहा है । पोषण माह 2024 का मुख्य उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है इस हेतु ग्राम स्तर पर सरपंच एवं ग्राम पंचायतों को गतिविधियों का आधार बनाते हुए जन आंदोलन कीे जनभागीदारी के रुप में परिवर्तित किया जा रहा है । राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के दौरान मुख्य रुप से एनीमिया, वृद्धि निगरानी एवं पूरक पोषण आहार, पोषण भी पढ़ाई भी,  एवं समग्र पोषण थीम पर गतिविधियॉं आयोजित की जा रही है। पोषण माह की गतिविधियॉं आयोजित कर प्रतिदिन पोर्टल में एंट्री भी की जा रही है । राष्ट्रीय पोषण माह कैलेण्डर के आधार पर प्रतिदिन हेतु निर्धारित विषय पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । कैलेण्डर के आधार पर आज वृद्धि मापन एवं अनुश्रवण विषय पर नारा लेखन, पोषण एवं स्वास्थ्य दिवस, टीकाकरण, सुपोषण चौपाल आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। उक्त विषय पर ऑंगनबाड़ी केन्द्र स्तर ऑं0बा0 कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों का वृद्धि मापन एवं अनुश्रवण किया गया । अभी तक जिले में राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत कुल 5500 गतिविधियों का आयोजन किया गया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें