: योग जागरण यात्रा का सूरजपुर में हुआ भव्य स्वागत, योगा और आयुर्वेद का घर घर जाकर किया प्रचार प्रसार
Admin
Fri, Aug 10, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- राज्य योग आयोग द्वारा प्रदेश भ्रमण के लिए निकाली गई योग जागरण यात्रा सूरजपुर पहुंची जहां नगर सीमा सहित विभिन्न स्थानों पर योग जागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान योग एवं आयुर्वेद के महत्व को विभिन्न माध्यम से प्रचार- प्रसार करते हुए योगाभ्यास किया गया और घर-घर सपंर्क कर लोगों को योग व आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा पूरे प्रदेश में आम जनता को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग जागरण यात्रा संभाग वार प्रारंभ की गई है, जिसके तहत सरगुजा संभाग की यात्रा मनेन्द्रगढ कोरिया से प्रारंभ होकर गत दिवस सूरजपुर पहुंची, यात्रा का मुख्य मार्ग में आईडिया टावर के पास भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत बस स्टैण्ड में एलईडी व योग रथ के माध्यम आमजनों को योग आधारित विधाओं और आयुर्वेद पर आधारित चिकित्सा पद्धति के संबंध में जागृत किया गया। स्वागत समारोह के उपरांत साधुराम सेवा कुंज में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आहुत किये गये। प्रातः योगाभ्यास और योग पर आधारित व्याख्यान हुआ। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया। योग जागरण यात्रा के संभाग प्रभारी योग आयोग के सदस्य त्रिलोचन साहू व सह प्रभारी अजय गुप्ता के नेतृत्व में शामिल योग प्रषिक्षित प्रतिनिधियों के द्वारा नगर भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर योग और आयुर्वेद के महत्व की जानकारी देकर इसे अपनाने और दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान जनसामान्य से किया।
इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर गणमान्यजनों, वरिष्ठ नागरिक संघ एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के अलावा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा योज जागरण यात्रा भव्य स्वागत किया गया। योग जागरण यात्रा समारोह में समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, आरके शुक्ला, बाबूलाल अग्रवाल, रामकृपाल साहू, थलेश्वर साहू, मुरारीलाल अग्रवाल, शिवशंकर जायसवाल, भोला प्रसाद अग्रवाल, अनिल गोयल, बालकृष्ण ओझा, राजेन्द्र पाठक, राजेश महलवाला, रितेश गुप्ता, मुकेश गर्ग, अजय अग्रवाल, विवेक कोनेर, रामलखन यादव, लोचन प्रसाद गुप्ता, श्याम देव ठाकुर, शोभनाथ कुषवाहा, रूद्रेश्वर बिसेन, विजय साहू, जगदीश गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, श्रवण जैन, राजेष साहू, सुशील निगम, राजू देवांगन, सुशील जैन, अनिल साहू, भोला साहू, जयशंकर देवांगन, उत्तम माल, आनंद सोनी, गोविन्द सिंह, हरिओम साहू, संजय गिरी, महावीर अग्रवाल, कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे। आयोजन को सफल बनाने में एकल अभियान, हरिकथा सतसंग समिति सहित विभिन्न संस्थाओं का भी योगदान रहा।
बच्चों के योगाभ्यास की मनमोहक प्रस्तुति
प्रातः योगाभ्यास के दौरान सूरजपुर विकास खण्ड के कन्दरई ग्राम के बालक- बालिकाओं ने चक्रमयुरासन, चक्रवृक्षासन, कमलासन, चक्रनटराजसन, ब्रम्हासन, वृष्चिक व मयुरासन सहित कठिन से कठिन योग आसनों का प्रदर्शन किया गया। जिसको देख लोग मंत्र मुग्ध हो गये और बच्चों की भूरी-भूरी प्रषंसा भी गई।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा पूरे प्रदेश में आम जनता को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग जागरण यात्रा संभाग वार प्रारंभ की गई है, जिसके तहत सरगुजा संभाग की यात्रा मनेन्द्रगढ कोरिया से प्रारंभ होकर गत दिवस सूरजपुर पहुंची, यात्रा का मुख्य मार्ग में आईडिया टावर के पास भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत बस स्टैण्ड में एलईडी व योग रथ के माध्यम आमजनों को योग आधारित विधाओं और आयुर्वेद पर आधारित चिकित्सा पद्धति के संबंध में जागृत किया गया। स्वागत समारोह के उपरांत साधुराम सेवा कुंज में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आहुत किये गये। प्रातः योगाभ्यास और योग पर आधारित व्याख्यान हुआ। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया। योग जागरण यात्रा के संभाग प्रभारी योग आयोग के सदस्य त्रिलोचन साहू व सह प्रभारी अजय गुप्ता के नेतृत्व में शामिल योग प्रषिक्षित प्रतिनिधियों के द्वारा नगर भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर योग और आयुर्वेद के महत्व की जानकारी देकर इसे अपनाने और दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान जनसामान्य से किया।
इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर गणमान्यजनों, वरिष्ठ नागरिक संघ एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के अलावा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा योज जागरण यात्रा भव्य स्वागत किया गया। योग जागरण यात्रा समारोह में समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, आरके शुक्ला, बाबूलाल अग्रवाल, रामकृपाल साहू, थलेश्वर साहू, मुरारीलाल अग्रवाल, शिवशंकर जायसवाल, भोला प्रसाद अग्रवाल, अनिल गोयल, बालकृष्ण ओझा, राजेन्द्र पाठक, राजेश महलवाला, रितेश गुप्ता, मुकेश गर्ग, अजय अग्रवाल, विवेक कोनेर, रामलखन यादव, लोचन प्रसाद गुप्ता, श्याम देव ठाकुर, शोभनाथ कुषवाहा, रूद्रेश्वर बिसेन, विजय साहू, जगदीश गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, श्रवण जैन, राजेष साहू, सुशील निगम, राजू देवांगन, सुशील जैन, अनिल साहू, भोला साहू, जयशंकर देवांगन, उत्तम माल, आनंद सोनी, गोविन्द सिंह, हरिओम साहू, संजय गिरी, महावीर अग्रवाल, कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे। आयोजन को सफल बनाने में एकल अभियान, हरिकथा सतसंग समिति सहित विभिन्न संस्थाओं का भी योगदान रहा।
बच्चों के योगाभ्यास की मनमोहक प्रस्तुति
प्रातः योगाभ्यास के दौरान सूरजपुर विकास खण्ड के कन्दरई ग्राम के बालक- बालिकाओं ने चक्रमयुरासन, चक्रवृक्षासन, कमलासन, चक्रनटराजसन, ब्रम्हासन, वृष्चिक व मयुरासन सहित कठिन से कठिन योग आसनों का प्रदर्शन किया गया। जिसको देख लोग मंत्र मुग्ध हो गये और बच्चों की भूरी-भूरी प्रषंसा भी गई।विज्ञापन
विज्ञापन