ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: ये कैसी विडम्बना... नित्य घटते जा रहा है मिनि स्टेडियम का आकार

Admin

Fri, Jul 6, 2018
प्रवेष गोयल सूरजपुर- जिले के मध्यमिक शाला सुन्दरगंज से लगे खेल मैदान को सुरक्षित करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुँचे विद्यार्थी एवं ग्रामीणों को एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की माँग यह थी कि जिला प्रशासन द्वारा खेल मैदान को मिनी स्टेडियम का दर्जा दिया था और ठीक उसके 7 महीने बाद से ग्राम पंचायत हरिपुर के द्वारा खेल मैदान में वृक्षारोपण हेतु खोदे जा रहे गडढे से खेल मैदान में पूरी तरह से अतिक्रमण हो रहा है। चूँकि यह मैदान सुन्दरगंज, पाठकपुर एवं हरिपुर के मध्य में स्तिथ है, इस मैदान में प्रतिदिन बॉलीबाल एवं फुटबॉल का अभ्यास किया जाता है इसी मैदान में खेलकर कई प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके हैं, विद्यार्थियों ने बताया कि अगर यूही खेल मैदान का दायरा दिन प्रतिदिन छोटा होता गया तो एक दिन खेल मैदान का अस्तित्व ही खत्म हो जायेगा और गांव के बच्चे को खेलने के लिए कोई जगह ही नहीं। ज्ञापन सौपने गये प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा करते हुए कलेक्टर केसी देवसेनापित ने यह आष्वासन दिया कि जल्द ही अतिक्रमण हटाकर वहां वृक्षारोपण करते हुए खेल मैदान को सुरक्षित किया जायेगा। युंका जिला संयोजक मो.इस्तियाक, युंका नगर अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े, विधानसभा उपाध्यक्ष आकाश साहू सुन्दरगंज सरपंच शिवशंकर सिंह, पाठकपुर सरपंच पुरुषोत्तम सिंह, शिव राजवाड़े, समयलाल, जवाहर, लालमोहन, तुलेश्वर, हेमा, लालमणी, सुषमा, मनीषा, तारावती, उर्मिला, सुरभी, प्रियंका, अनु, संजू, पूजा, राखी, रश्मि, सावित्रि, सोनमणी सहित भारी संख्या में स्कूली छात्र, छात्रा व षिक्षक उपस्थित थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें