ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की जारी सुचि में कांग्रेसी नेता का नाम....

Admin

Thu, Jun 17, 2021

सूरजपुर. भाजयूमो की जिला कार्यकारिणी को लेकर बवाल थमने का नाम नही ले रहा है. एक तरफ कार्यकर्ता इस बात को लेकर नाराज है कि उनको अहमियत नही दी गई तो दूसरी तरफ सूची में कांग्रेस के एक नेता का नाम जोड़ कर हड़कम्प मचा दिया गया है जिससे कांग्रेस नेता को सफाई देते घूमना पड़ रहा है. भाजयूमो ने कल जिला कार्यकारणी की जैसे ही सूची जारी की वैसे ही जिले भर में बवाल मच गया. कार्यकर्ता उपेक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर आंय बाय लिखने लगे यहां तक तो ठीक था पर ज्यादा बवाल अब इस बात को लेकर है कि प्रतापपुर के एक कांग्रेसी नेता जो शिक्षा मंत्री के खास बताए जाते है नवीन जायसवाल उनका नाम व मोबाइल नम्बर सूची में सदस्य के रूप में डाल दिया गया.अब वे बेचारे सफाई देते घूम रहे है वे इसका खंडन जारी करने को कहा है. खंडन जारी न होने पर उन्होंने एफआईआर की बात कही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें