ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: युवाओं ने रक्तदान कर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन

Admin

Mon, Aug 20, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी के 74 वें जन्मदिवस पर युवक काँग्रेस जिलाध्यक्ष जफ़र हैदर एवं एनएसयूआई उपाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में युंका एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रक्तदान किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गयी और उनकी जीवन गाथा पर प्रकाष डालते हुए जफ़र हैदर ने बताया कि राजीव गाँधी हमेशा देश के कल्याण के लिए कार्य करते थे प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने देश के स्वाभिमान एवं प्रतिष्ठा पर कभी आंच नहीं आने दी। वे हमेशा ही युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे। वहीं आकाश साहू ने बताया कि राजीव गाँधी दूरदर्शी एवं लोकप्रिय नेता थे उन्होंने कंप्यूटरक्रान्ति, संचारक्रान्ति, पंचायतीराज संस्थाओं के सशक्तिकरण, महिला आरक्षण, 18 वर्ष से मताधिकार, आधुनिक भारत का निर्माण किया और ऐसे ही देश में एक नई विचारधारा प्रारंभ की थी राजीव गाँधी देश के लिए शहीद हो गए लेकिन देश में हमेशा उनकी यादें बनी रहेंगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से अविनाश यादव, शरद सिंह, सूरज अवस्थी, परमेश्वर राजवाड़े, सतवंत सिंह, शशि सिंह, टीपी साहू, हसीब अंसारी, अफरोज खान, अर्चना मरकाम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें