ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: यातायात पुलिस ने सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटवाया...

Admin

Fri, Dec 2, 2022

सूरजपुर. अतिक्रमण के कारण सड़क पर आने-जाने वालों को हो रही परेशानी व जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटवाया गया है. आज यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय अपनी टीम के साथ अभियान चलाकर एनएच-43 सूरजपुर के मेन मार्केट एक्सीस बैंक से लेकर जिला चिकित्सालय तक दोनों किनारे से दुकानदारों के द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया और दुकानदारों को दुकान के सामान को बाहर ना रखने की सख्त हिदायत दी गई. सड़क पर अव्यवस्थित वाहन खड़ा करने वाले लोगों को चेताया कि सड़क किनारे बने सफेद पट्टी के बाहर वाहन खड़ा किया तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जायगी. इस अभियान के दौरान एएसआई ब्यासदेव राय, प्रधान आरक्षक अनिल भगत, आरक्षक राकेश सिंह, अरविन्द एक्का सक्रिय रहे. 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें