ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: *यातायात नियमों का करें पालन- पुलिस अधीक्षक सूरजपुर।**पुलिस अधीक्षक ने लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर बांटे हेलमेट।*

Admin

Thu, Jan 25, 2024

विशाल पटेल✍️

*सूरजपुर।* यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सूरजपुर पुलिस की ओर से बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंद लोगों को हेलमेट का वितरण कर यातायात नियमों की जानकारी दी। ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर बाईक चलाने और कार में सीट बेल्ट लगाने वालों को पुलिस अधिकारियों के द्वारा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने बुधवार को एनएच 43 माताकर्मा चौक पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बाईक चलाने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया और जरूरतमंद लोगों को हेलमेट प्रदाय किया और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। इस अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट पहनकर दुपहिया चलाने वाले और कार में सीट बेल्ट लगाने वाले को मौके पर ही गुलाब का फूल देकर कर सम्मानित किया है। इस दौरान एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, यातायात प्रभारी राजाराम राठिया, एसआई संतोष सिंह सहित यातायात के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें