ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: यातायात और सुरक्षा के लिए सूरजपुर में बनेगा स्टूडेंट पुलिस कैडेट

Admin

Tue, Aug 21, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- भारत शासन, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के महत्वकांक्षी योजना स्टूडेंट पुलिस कैडेट सूरजपुर जिले में संचालित करने, स्कूली छात्र, छात्राओं का चयन हेतु स्कूल के प्राचार्यो की बैठक लेने के निर्देश पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने देते हुये स्टूडेंट पुलिस कैडेट के सफल क्रियान्वयन हेतु सीएसपी डीके सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जिसका मुख्य उद्देश्य माध्यमिक, उच्चतर विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र, छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाना, उनके अंदर कानून के प्रति सम्मान एवं नागरिक संवेदनाएं जागृत करना है। मंगलवार 21 अगस्त को स्टूडेंट पुलिस कैडेट के तहत् स्कूली छात्र, छात्राओं का चयन, इनडोर व आउटडोर क्लास, महिला शिक्षक सहित पुलिस के 2 ड्रील इन्सट्रेक्टर की उपलब्धता हेतु सीएसपी डीके सिंह ने डीईओ, सहायक संचालक सहित स्कूल के प्राचार्यो की बैठक नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिया। बैठक में सीएसपी डीके सिंह ने प्राचार्यो से चर्चा के उपरान्त स्टेडेंट पुलिस कैडेट को जिले के 5 स्कूल जिनमें शा बालक उमावि सूरजपुर से 8 छात्र, कन्या उमावि सूरजपुर से 10 छात्राएं, जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई से 9 छात्र व 5 छात्राएं, बालक उ.मा.वि. विश्रामपुर 5 छात्र एवं कन्या उ.मा.वि. विश्रामपुर से 7 छात्राएं कुल 22 छात्र एवं 22 छात्राएं का चयन करने, चयन के पूर्व उनके अभिभावकों की सहमति लेने, चयनित छात्र, छात्रों का नाम, पता सहित अभिभावकों के मोबाईल नंबर की जानकारी का डाटाबेस तैयार करने, प्रशिक्षण देने हेतु ड्रील, पीटी टीचर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। स्टूडेंट पुलिस कैडेट के चयनित छात्र, छात्राओं को पुलिस विभाग के अलावा स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण तथा परिवहन विभाग के अधिकारी भी प्रशिक्षण देंगे। बैठक में बीईओ केसी साहू, सहायक संचालक शिक्षा अजय मिश्रा, प्राचार्य अन्नू काण्डे, धनीराम कंवर, सुचिता खलखो, लेप सिंह, शिक्षक मोहम्मद अनमोल हक एवं अनुराग सिंह बघेल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें