ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: मुर्गा सब्जी नहीं बनाने पर नाराज पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा...

Admin

Thu, Nov 28, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. मुर्गा सब्जी नहीं बनाने की बात पर नाराज होकर हत्या करने वाला हत्यारा पति को खड़गवां पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बड़कापारा, थाना राजपुर निवासी भगवान दास सांडिल्य ने खड़गवां चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की पूनम टेकाम को बुधवार शाम को मुर्गा सब्जी नहीं बनाने की बात पर नाराज होकर उसका पति हीरालाल उर्फ भेंटल सिंह ने चूल्हा के जलते लकड़ी एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया है जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जिस पर धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर चौकी खड़गवां पुलिस, एसडीओपी प्रतापपुर और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी हीरालाल उर्फ भेंटल सिंह पिता केंदाराम उम्र 48 वर्ष निवासी जगन्नाथपुर खपरापारा चौकी खड़गवां को पकड़ा। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें