ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: मिठाई दिलाने के बहाने 6 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार..10 दिनों बाद आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Thu, Dec 2, 2021

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिले की पुलिस कितनी संवेदनशील इस बात का अहसास इस पूरे प्रकरण में जगजाहिर है कि 20 नवम्बर को रामानुजनगर क्षेत्र में इंसानियत को तार-तार करने दरिंदगी की घटना के 10 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है. कक्षा पहली में पढ़ने वाली 6 वर्षीय मासूम के साथ गाँव के ही युवक ने चाकलेट मिठाई दिलाने के बहाने साथ लेे गया और फिर दुराचार किया. युवक की करतूत जब उजागर हुई तो वह भाग निकला.मासूम बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर हवा में तीर मारते रही.प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर के समीप स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गई थी ,घर मे आने पर गांव का रहने वाला त्रिपुरारी उर्फ भोले भी मौजूद था. बच्ची के परिजनों के अनुसार त्रिपुरारी मिठाई दिलाने के बहाने सायकल में बैठकर बच्ची को थोड़ी दूर पर स्थित जंगल में लेे जाकर उसके साथ दुराचार किया और उसके बाद उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया. लेकिन जल्दबाजी में उसका आधारकार्ड की फोटो कॉपी वही पर गिर गया .अपने घर पहुंचने पर मासूम ने अपनी मां से रोते हुए सारी घटना बताने पर उसे स्थानीय उपस्वास्थ्य केंद्र में उपचार उपरांत बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर लाया गया जहाँ से थाना भेजने पर अपराध दर्ज किया गया और दूसरे दिन पुलिस के पहुँचने से पहले आरोपी फरार हो गया. सांप निकलने के बाद लकीर पीटने" जैसा कहावत के बाद किरकिरी होने पर पुलिस टीम बनाकर आरोपी की धड़पकड़ किये जाने पर आखिरकार बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी त्रिपुरारी सिंह उर्फ भोले को चौकी बरियों जिला बलरामपुर के जंगल में पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सायकल को जप्त करते हुए न्ययालय पेश कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें