ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: मानव उत्थान सेवा समिति की दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन...

Admin

Sun, May 19, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में मानव सेवा दल सूरजपुर जिले के कालीपुर में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया! जिसमें लगभग 25 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्री महाराज की दिव्य छवि पर माल्यार्पण कर किया गया।  समर कैंप का पहला दिन  प्रार्थना... गुरुरब्रम्हा...गुरूर विष्णु: गुरुरदेवो महेश्वर: के साथ किया गया। इसके बाद गायन, कविता, भजन, खेल कूद, मन नियंत्रण गतिविधियां कराया गया ।समर कैंप के दुसरे दिन योगासन,प्राणायाम,पेंटिंग, पर्यावरण सुरक्षा,ज्ञानवर्धक, सामान्य ज्ञान,पर्सनाल्टी डेवलोपमेन्ट,एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की गतिविधियां कराई गई। समर कैम्प के समापन के मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह प्रांत संयोजक मानव सेवा दल छत्तीसगढ़ के द्वारा सभी बच्चों कों स्टेशनरी सामग्री एवं प्रमाण पत्र देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया ।उक्त कार्यक्रम में महोदर राम, सेवक राम, मोतीलाल, अनेक राम, गणेश प्रसाद, खमी राम, नारायण प्रसाद, संत राम, राम विशाल, राम बिलास, बीर सिंह, राजू राम एवम् यूथ टीम के सभी सदस्य का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें