ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: महिला चिकित्सक  साथ दुर्व्यवहार के मामले में कार्यवाही के मांग को लेकर चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन

Admin

Tue, Oct 16, 2018

विक्की तिवारी 

सूरजपुर- बेमेतरा में एक महिला चिकित्सक के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा किए गए दुव्र्यवहार के मामले को लेकर यहां भी चिकित्सकों ने काली पट्टी व गाल में बेंडेज लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है और इस आशय का ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप कर घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। बेमेतरा की  महिला चिकित्सक अनामिका मिंज ने आरोप लगाया है कि डीएसपी लिलेश सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर राज्य भर के सभी चिकित्सक स्टैण्ड विथ डाॅ. अनामिका के समर्थन में विरोध कर रहे हैं। इस तारतम्य में यहां जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी गाल में बेंडेज व काली पट्टी लगाकर मरीजों का ईलाज करते हुए अनामिका का समर्थन किया और घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। चिकित्सकों की मांग है कि आरोपी डीएसपी पर एसटी एससी एक्ट के तहत तत्काल गिरफ्तारी की जाए और महिला चिकित्सक पर दर्ज एफआईआर रद्द किया जाए। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की बात कही गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गाल में बेंडेज लगाने का मतलब ड्यूटी के दौरान महिला चिकित्सक को जड़ा गया थप्पड़ का यह प्रतीक है। चिकित्सकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस आशय का एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों मंे डाॅ. रश्मि कुमार, डाॅ. अजय मरकाम, डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. तनवी तिग्गा, डाॅ. दीपक जायसवाल, डाॅ. आदित्य राजवाड़े, डाॅ. गरिमा सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें