: महिला को डरा धमाका कर फोन-पे से जबरन रकम ट्रांसफर कराने लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार...
Admin
Thu, Mar 28, 2024
सौरव द्विवेदी
सूरजपुर. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला 26 मार्च की है जब पीड़ित महिला दोपहर में बस स्टैण्ड अम्बिकापुर में डुमरखोला-कोचली जाने के लिए साधन पता कर रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति मिला जो मैं डवरा-कोचली का हॅू वहीं जा रहा हॅू साथ ले चलूंगा बोलकर महिला को अपने बिना नंबर के हीरो पैसन प्रो मोटर सायकल में बैठा लिया जो रास्ता में रूककर महिला को बोलने लगा कि कोचली में मेरा किराना का दुकान है मुझे लेबर लोगों को ऑनलाईन पैसा पेमेंट करना है आप अपने फोन से पैसा ट्रांसफर कर दीजिये मैं कोचली पहुंचकर आपको नगद पैसा दे दूंगा तो महिला उसकी बातों पर विश्वास कर फोन पे से 5 हजार रूपये ट्रांसफर कर दी। ग्राम धरमपुर पार होने के बाद वह मेन रोड़ छोड़कर जंगल की ओर कच्चा रास्ता में मोटर सायकल को मोड दिया जिस पर महिला बोली कि इधर कहां ले जा रहे है ये गलत रास्ता है तो वह बोलने लगा कि यह शॉटकट रास्ता है जल्दी पहुंच जायेंगे, फिर कुछ दूर जंगल में ले जाकर मोटर सायकल रोककर प्रार्थियां के साथ छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर हाथ मुक्का से मारपीट किया और डरा धमका कर 15 हजार रूपये अपने फोन-पे नंबर पर ट्रांसफर करा लिया तथा महिला का वन प्लस मोबाईल को जबरदस्ती लूट लिया, महिला किसी तरह दौड़कर वहां से भागी और दुसरे दिन महिला ने प्रतापपुर थाने में शिकायत किया जिस पर पुलिस ने धारा 384, 392, 354 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरतापूर्वक प्रकरण की विवेचना करते हुए प्रतापपुर पुलिस ने बैंक से प्राप्त जानकारी व तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए संदेही शिवशंकर उर्फ भोला का घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर उसने इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके बाद कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में पहचान कार्यवाही भी कराई गई। आरोपी के निशानदेही पर महिला से ट्रांसफर कराए गए पैसा में निकाले गए पैसा 10 हजार रूपये नगद, लूट का वन प्लस मोबाईल कीमत 15 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी शिवशंकर उर्फ भोला पिता धनेश्वर गोस्वामी उम्र 44 वर्ष ग्राम रामपुर, थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन