ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: महिलाआें को अब मिलेगी धूएं से मुक्ति, उज्जवला योजना ने महिलाओं के जीवन में लाई खुशियां

Admin

Fri, Aug 3, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- उज्जवला योजना के तहत सूरजपुर नगर पालिका क्षेत्र के 150 महिला हितग्राहियों को शुक्रवार को बड़कापारा स्कूल मैदान में शिविर लगाकर रसोई गैस और सिलेंडर का वितरण भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल, नपाध्यक्ष थलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि सरकार गरीबों, महिलाओं और युवाओं के साथ- साथ किसानों और मजदूरों के उत्थान की दिशा में आत्मियता के साथ कदम बढ़ा रही है। घर में काम करने वाली महिलाओं को खाना बनाते वक्त चूल्हे के धूएं से परेशान होना पड़ता था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसी गृहणियों की ओर ध्यान दिया और धूएं से मिलने वाले आंशूओं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला योजना बनाई। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थितजनों से लाभान्वित होने की अपील की। इस अवसर पर नपाध्यक्ष थलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, गैस वितरक एजेंसी के संचालक राजेश अग्रवाल, मुकेश गर्ग ने भी विचार व्यक्त करते हुए गैस के उपयोग और उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी और कहा कि भारत में नरेन्द्र मोदी की सरकार और राज्य में डॉ रमन सिंह की सरकार ने आम जनता और गरीबों के लिए निरंतर बहुत कुछ किया है। उनकी योजनाओं से हर घर और हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने मोबाइल योजना की जनाकरी देते हुए बताया कि 5 अगस्त से 11 अगस्त के बीच सभी 18 वार्डों के लगभग 1800 महिलाओं को स्मार्ट फोन वितरित किया जायेगा। उद्बोधन पष्चात समस्त हितग्राहियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा का वितरण किया गया। इस अवसर पर जेल संदर्षक प्रवेश गोयल, एल्डरमेन आनंद सोनी, राजू देवांगन, पार्षद राजेश सोनवानी, सुशीला साहू, राजो बाई, जयशंकर देवांगन, अनिल साहू, भगवत सिंह, धनसाय, भोला साहू के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व हितग्राहीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें