ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस...

Admin

Sun, Sep 15, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. 14 सितंबर को शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में हिंदी दिवस को सारगर्भित विचारों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर सरस्वती गायन के साथ किया गया , छात्र-छात्राओं के द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया । इसी कड़ी में  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धीरेंद्र कुमार जायसवाल के द्वारा छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और छात्र-छात्राओं को हिंदी अच्छी आनी चाहिए उसके क्या तौर तरीके हैं सही मायने में हिंदी बोलने के लिए उसके कारक मात्रा व्याकरण को साक्षात छात्रों छात्र-छात्राओं से पूछ कर हिंदी दिवस की महत्व को बढ़ाने का प्रयास किया गया । महाविद्यालय के शिक्षक सचिन कुमार मिंस आभा रंजना कुजूर शिखा दुबे प्रियांशु जायसवाल चंद्रदेव राजवाड़े के द्वारा भी  के द्वारा भी हिंदी कैसे इतनी लंबी दूरी तय करी उसके इतिहास को बताया गया । इसी कड़ी में छात्र और छात्राओं के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए ।मंच का संचालन अतिथि व्याख्याता पिंटू कुमार के द्वारा संपादित किया गया।  कार्यक्रम में अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मचारी अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें