ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: महारैली में ताकत दिखाने फेडरेशन कर रहा तैयारी, ब्लाक स्तर पर बैठकों का दौर जारी

Admin

Fri, Jul 13, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- छत्तीसगढ़ कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन की सूरजपुर जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने 27 जून के अभूतपूर्व सफल आंदोलन के लिए आभार प्रकट किया गया और आगामी 21 जुलाई को रायपुर में आयोजित महारैली को सफल बनाने का आहवान किया गया। इस संबंध में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की जिला मीडिया प्रभारी सवीना मंसूरी ने बताया कि महारैली की तैयारी को लेकर आगामी 16 जुलाई को 1 बजे बालक विद्यालय प्रेमनगर, 4 बजे रेस्ट हाउस रामानुजनगर, 17 जुलाई को 1 बजे ओड़गी, 4 बजे बीईओ ऑफिस भैयाथान तथा 18 जुलाई को प्रतापपुर 1 बजे जनपद पंचायत सभा कक्ष में समस्त संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक आहुत की गई है, जिसमें सभी संगठनों के सदस्यों को शामिल होने का आग्रह किया गया है। सूरजपुर में आयोजित फेडरेशन की बैठक में अशोक उपाध्याय, शेषनारायण शर्मा, नज़ीर अहमद खान, आरबी शिवहरे, नरेन्द्र गुप्ता, शैलेश जयसवाल, सवीना मंसूरी, सलीम अहमद खान, सुभाष पांडेय, नसीम अंसारी, सतीश श्रीवास्तव, खरसाय गिरी, सत्य प्रकाश पाठक, आरसी शर्मा समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें