ब्रेकिंग

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

सूचना

: महतारी हुंकार रैली में 5 सौ महिलाये होगी शामिल...तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा ने की बैठक...

Admin

Sun, Nov 6, 2022

सूरजपुर. सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने महतारी हुंकार रैली के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी है आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजा पांडेय, जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े, जिलाउपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, शशि किरण खेस्स की उपस्थिति में संपन्न हुई. जिसमे 11नवंबर को बिलासपुर आयोजित होने वाले महतारी हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई. महिला मोर्चा के आह्वान पर सरकार के द्वारा प्रदेश की  महिलाओं के साथ वादाखिलाफी को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन प्रस्तावित है जिसमें शराबबंदी, महिला स्वयं सहायता समूह के कर्ज माफी, रेडी टू ईट समूह से  छिनकर निजीकरण करने के विरोध बड़ी रैली मे केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित प्रदेश के बड़े भाजपा नेता शामिल होंगे. भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में 500से अधिक महिलाओं के शामिल होने का संकल्प पारित किया गया. महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग अलग मंडलों का प्रवास कर महिलाओं रैली मे शामिल कराने की जवाबदारी दी गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें