ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: मरने के बाद अब शाही अंदाज में होगी हर मृतक की विदाई, सूरजपुर को मिली ये सुविधा

प्रवेश गोयल सूरजपुर- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं कलेक्टर केसी देवसेनापति की पहल पर नगरवासियों को एक अच्छी सौगात शवयात्रा वाहन स्वर्गरथ के रूप में मिली है, अब किसी के स्वर्गवास होने पर शव लेकर नगर से 4 किलोमीटर की यात्रा पैदल करके मुक्तिधाम पहुंचने में हो रही परेशानियों से अब लोगों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि मिड टाउन से मुक्तिधाम की दूरी करीब 4 किमी है, किसी के मृत्यु हो जाने पर शव लेकर यह दूरी पैदल तय करना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए जनसामान्य के द्वारा लम्बे समय से शवयात्रा वाहन की मांग की जा रही थी। नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने शवयात्रा वाहन की सुविधा हेतु लोक सूराज अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को आवेदन दिया था और नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू और उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने जिले के कलेक्टर केसी देवसेनापति से मुलाकात कर मृत्यु उपरांत परिजनों एवं शवयात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों की इस परेशानी से अवगत कराया और लम्बी यात्रा को आसानी से तय करने हेतु शवयात्रा वाहन की मांग की थी। जिस पर कलेक्टर केसी देवसेनापति ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शवयात्रा वाहन के लिए बजट की व्यवस्था खनिज विकास निधि मद से करते हुए वांछित राशि नगर पालिका को दी थी। इस संबंध में नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि शवयात्रा वाहन क्रय करने हेतु कलेक्टर की पहल पर 13.5 लाख रूपये नगर पालिका को मिले हैं। इस राशि से नगर पालिका ने शवयात्रा के लिए वाहन खरीदी से लेकर उसे डेकोरेट और सुविधाजनक बनाने तक की प्रक्रिया पूर्ण कर शवयात्रा वाहन मंगा ली है। शवयात्रा वाहन के पंजीयन से लेकर कुछ अन्य सुविधाएं विकसित करना शेष है, कुछ दिनां में यह प्रक्रिया भी पूर्ण करने के बाद शव वाहन को लोकार्पित किया जायेगा। लोगों को मिलेगी राहत, कलेक्टर को आभार नगरवासियों की परेशानी पर गंभीरतापूर्वक पहल करने के लिए नगर के गणमान्यजनों ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष अंकिता सिंह के अलावा जेल संदर्शक प्रवेश गोयल, नेता प्रतिपक्ष गैबीनाथ साहू, पार्षद राजेश साहू, विकाश गोयल, अनिल साहू, राजेश सोनवानी, एल्डरमेन संतोष सोनी, आनंद सोनी, पूर्व पार्षद सुनील अग्रवाल, पार्वती देवी गोयल, जियाजुल हक समेत अन्य गणमान्यजनों ने शवयात्रा वाहन को आज की जरूरत बताया और नगर पालिका व कलेक्टर की इस पहल की भूरी- भूरी प्रशंसा की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें