ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

: मप्र, उप्र एवं झारखंड को जोड़ने वाला भारत का सबसे लंम्बी प्रधानमंत्री सड़क अंतिम कगार पर

Admin

Tue, Jul 31, 2018
पप्पू जायसवाल सूरजपुर- जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर में आवागमन पूरी तरह से चरमरा गई है, भारत में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बने ओड़गी से बिहारपुर आने जाने वाला सड़क जगह- जगह टुटी हुई है, वही उत्तर प्रदेश सहित मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला सड़क पर खीरो नदी का पुल जर्जर अवस्था में है, ओडगी से बिहारपुर मुख्य मार्ग में सड़क पर जगह जगह गड्डों में तब्दील होकर तालाब की जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। जिसके वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकता है, शासन, प्रशासन का पहल नहीं होने से कई पुल टूटने के कगार पर हैं। सड़क मार्ग बाधित होने से उत्तर प्रदेश सहित मध्यप्रदेष व जिला मुख्यालय आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। विगत 15 साल बीत जाने के बाद भी सड़क का मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति ही किया गया। गौरतलब है कि भारत में प्रधानमंत्री योजना के तहत सबसे लंबी सड़क आने जाने वाला चांदनी बिहारपुर ओडगी तक 70 किलोमीटर का सड़क निर्माण किया गया था। जो अब तक भारत के लिस्ट में सबसे लंबी सड़क माना जाता है, 2003 में इसकी निर्माण कार्य कराया गया था और 15 साल बीत जाने के बाद पूरे टूट के गड्ढा गड्ढा हो गया है भारी बरसात की वजह से सड़क मार्ग में 2 से 3 फीट का गड्ढा हो गया है। 23 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली एकमात्र मार्ग है। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में इन दिनों सड़क मार्ग कई जगहों से बिखर चुके हैं, बरहाल अभी तक सुधार व नए कार्य कराने का कोई भी पहल प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल रोड की मरम्मत कराने की मांग की है उनकी मांग पूरी न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन व चक्का जाम की चेतावनी भी दिये है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें