ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: मतदान केन्द्र पिल्खा क्षीर, खोरमा नर्सरी, प्रतापपुर सहित महाविद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण किया

Admin

Thu, Sep 13, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- कलेक्टर  केसी देवसेनापति व जिपं सीईओ संजीव कुमार झा ने आगामी अटल विकास यात्रा की तैयारी हेतु प्रतापपुर आमसभा स्थल का जायजा लिया। शासकीय महाविद्यालय के मैदान में आमसभा स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक तैयारी हेतु प्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलक्टर देवसेनापति ने महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में जाकर अध्ययनरत् छात्र, छात्राओं से उनके समस्याओं, मांग को सुना। महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं ने पुस्तकालय और कम्प्युटर लैब की मांग रखी जिस कलेक्टर देवसेनापति ने शीघ्र पुरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने मतदान केन्द्र खोरमा, सरहरी, भुंईयापारा एवं करंजवार का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में विद्युत व्यवस्था, रैम्प, पीने का पानी एवं शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर देवसेनापति ने तहसील कार्यालय प्रतापपुर का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री जनदर्शन, आय-जाति-निवास, हाईकोर्ट के लंबित प्रकरण, लोक सेवा केन्द्र, कलेक्टर जनदर्शन के तहत् प्राप्त प्रकरणों का निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर देवसेनापति ने खोरमा नर्सरी अंतर्गत कृषकों को कृषि महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा नई तकनीक की खेती का दिये जा रहे प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर केसी देवसेनापति ने पिल्खा क्षीर का अवलोकन किया तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान लोनिवि के कार्यपालन अभियंता एसके विश्वकर्मा, एसडीएम प्रतापपुर सीएस पैंकरा, तहसीलदार ओपी सिंह, जपं सीईओ राजेश सेंगर, एसडीओ राठौर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें