ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: भालू के हमले से दो ग्रामीण जख्मी....

Admin

Fri, Oct 23, 2020

          
बिहारपुर-जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में जंगली भालू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है दो ग्रामीणों को  भालू ने हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया है। ग्राम पंचायत कोल्हुआ के आश्रित ग्राम भाठपारा  रामबिसाले यादव 50वर्षीय  सुबह भैंस चराने गांव से लगे जंगल किनारे पहुचते ही  तीन भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया, ग्रामीणों ने किसी तरह भालू के चंगुल से छुड़ाकर गंभीर रूप से जख्मी को महुली उप स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहाँ पर उपचार किया जा रहा।तो वहीं दूसरी घटना में  वन परिक्षेत्र बिहारपुर के अन्तर्गत ग्राम पेंडारी निवासी देवमन पिता रंगु पंडो 55 वर्ष को भालू द्वारा हमला कर जख्मी दिया गया है उसे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है । भालू के हमले से आहतों का वन विभाग ने सुध लेना उचित नही समझा ना ही अभी तक इलाज कराने के लिए कोई मदद राशि दिया गया। बहरहाल यहाँ के ग्रामीण जंगली जानवरों के आतंक के भय में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें