ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: भष्ट्राचार की भेट चढा बाजार मडई.....किये गये जमीदोज.....

Admin

Sat, Aug 29, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर- नगरपालिका ने साप्ताहिक बाजार में बने जर्जर झालो को जमीदोंज कर दिया है। पिछले दिनों कलेक्टर के साथ हुई बैठक में पार्षदों ने साप्ताहिक बाजार में बने उन झालो व मडईयो की ओर ध्यानाकर्षित किया था जो जर्जर होकर दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे थे। जिसके कई हिस्से लटक गए है और गिर भी रहे है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कलेक्टर ने गम्भीरता से लेते हुए तत्काल ऐसे निर्माण को गिराने को कहा था। लिहाजा नगर पालिका की टीम ने गुरुवार को यहां हाट बाजार में बने ऐसे झालो व मडईयो को जेसीबी लगाकर जमीदोंज कर दिया है।

मडई झाला

मडई व झाला वर्ष 2013 में हॉट बाजार योजना के तहत करीब 70 लाख रुपये की लागत से बने थे। मात्र 7 वर्ष में इनकी हालत इतनी जर्जर हो गई कि जमीदोंज करना पड़ गया। लिहाजा इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त निर्माण भष्ट्राचार की बुनियाद पर ही खड़ा हुआ होगा जिसके लिए यहां की नगरपालिका चर्चित है। जानकार तो यह भी बोलने से नही चूक नही रहे कि पहले भष्ट्राचार करो और फिर मिटा दो। इस बात को नगर पालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने भी स्वीकार किया है की कहीं ना कहीं निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें