ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

: बैकुंठपुर पीजी कॉलेज को एमएससी वनस्पति शास्त्र की मिली सौगात

Admin

Sat, Aug 4, 2018
शमरोज खान कोरिया/बैकुंठपुर- बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक व छत्तीसगढ़ शासन श्रम व खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े अपने क्षेत्र की जनता से जो वादा करते हैं उसे निभाते जरूर है। अब मंत्री भैयालाल राजवाड़े के प्रयासों से कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव पीजी कॉलेज को एमएससी वनस्पति शास्त्र, एमए हिंदी एवं राजनीतिक शास्त्र की सौगात मिल गई है । इन विषयों के लिए 30-30 सीटें रखी गई है। इस के अलावा सभी विषयों के लिए 1-1 प्राध्यापक की नियुक्ति की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पीजी कॉलेज में इन विषयों के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी । इन विषयों के बैकुंठपुर में ना रहने से यहां के छात्र-छात्राओं को या तो प्राइवेट एग्जाम देना पड़ता था या फिर शहर से बाहर जाकर एडमिशन लेना पड़ता था। अब इन विषयों के खुल जाने से यहां के छात्र छात्राओं में काफी हर्ष का माहौल है । इसके अलावा पटना महाविद्यालय में एम ए इतिहास एवं एम ए राजनीति शास्त्र विषय भी इसी सत्र से आरंभ हो जाएगा। इसके लिए दोनों संकाय के लिए 30 -30 सीटों का प्रावधान रखा गया है। और यही नहीं इन विषयों के लिए एक-एक प्राध्यापक की भी नियुक्ति की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें