ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: बेटे के बाद बेटी ने सीए बनकर बताया बेटियां नहीं हैं किसी से कम, मित्तल परिवार की बेटी शैवी मित्तल ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

प्रवेश गोयल सूरजपुर- नगर के प्रतिष्ठित मित्तल परिवार के बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की गजब की होड नजर आ रही है, जहां एक वर्ष पूर्व व्यवसायी बजरंग मित्तल के पुत्र आशीष मित्तल ने सीए बनकर व्यवसायी परिवार को अगल पहचान देने का प्रयास किया तो बेटी शैवी मित्तल ने भी महज एक वर्ष के अंतराल में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह साबित कर दिया कि मित्तल परिवार के बेटे ही नहीं बेटी भी कम नहीं है। गौरतलब है कि सूरजपुर के भैयाथान रोड निवासी एवं अमन एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक बजरंग मित्तल व श्रीमती रेखा मित्तल की सपुत्री शैवी मित्तल ने सीए की प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर अपने भाई आशीष मित्तल की तरह ही परिवार के साथ साथ पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। व्यवसायिक क्षेत्र में सफल कहे जाने वाले मित्तल परिवार के इन होनहार बच्चों ने परिवार के व्यवसायिक गतिविधियों की बजाय शिक्षा को अपना व्यवसाय बनाने का निर्णय लिया और सीए बनकर यह साबित भी कर दिया कि इस परिवार के बच्चे किसी से कम नहीं है। प्रारंभ से ही मेघावी शैवी मित्तल की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई और अपने भाई आशीष मित्तल के मार्गों का अनुशरण करते हुए सीए बनकर परिवार के नाम को रौषन करने का निर्णय लिया। जिसमें उन्हें सफलता हासिल की। शैवी मित्तल की इस सफलता पर दादी दर्शना देवी मित्तल के अलावा विनोद मित्तल, बजरंग मित्तल, राजेश मित्तल, रूपेश मित्तल, अमन मित्तल, आशीष मित्तल समेत समुचे परिवार में हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित कर खुशियों का इजहार किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें