ब्रेकिंग

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

सूचना

: बसोर गैंग के कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, 8 वर्षो से था फरार...

Admin

Thu, Mar 20, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिले की चांदनी पुलिस ने 8 वर्षो से फरार बसोर गैंग के एक कुख्यात आरोपी को मध्यप्रदेश में दबिश देकर पकड़ा है। पूरा मामला 13.09.2018 का है जब अज्ञात चोरों ने रात में बिहारपुर निवासी राजेन्द्र सिंह के मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर सोना चांदी के जेवर व नगदी रकम 60 हजार रूपये की चोरी कर लिया गया था। जिस पर पुलिस ने धारा 457, 380, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था और मामले की विवेचना के दौरान पूर्व में बसोर गैंग के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया था वहीं मामले में एक आरोपी पिंटू बसोर फरार था जिसकी पतासाजी थाना चांदनी पुलिस व साईबर सेल के द्वारा की जा रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि फरार आरोपी सिंगरौली मध्यप्रदेश में है जिसके बाद एसपी सूरजपुर ने फरार आरोपी को पकड़ने थाना चांदनी की पुलिस टीम गठित कर दिगर राज्य मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने थाना बरगवां जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश आरोपी के घर पहुंची जहां उसके परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया पर पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 8 वर्षो से फरार कुख्यात बसोर गैंग के आरोपी पिंटू बसोर उर्फ रामदुलारे पिता किरथ बसोर 27 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपराध कबूल किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर और कुख्यात है उसके विरूद्ध कोतवाली बैढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश में हथियार के साथ डकैती की तैयारी करने की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है साथ ही स्थाई वारंटी भी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें