: बसदेई मे बैखोफअतिक्रमणकारियो द्वारा जमीनों पर बेजा कब्ज़ा कर अतिक्रमण करने की मची है होड़।
Admin
Sat, Mar 2, 2024
सौरभ द्विवेदी✍️
सूरजपुर/बसदई / बसदई साप्ताहिक बाजार ग्राउंड जो बसदई स्टेडियम के नाम से मशहूर है जिसके समीप में एस.एच मुख्य परिवहन मार्ग है एस एच से लगे खाली पड़े शासकीय जमीनों पर बसदेई के बैखोफ अतिक्रमणकारियो द्वारा जमींन पर अतिक्रमण बैखौफ होकर जोर-सोर से किया जा रहा है अतिक्रमणकारियो की कोशिश यह है कि जल्द से जल्द वहां स्थित संपूर्ण शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया जाए ।एसएच मुख्य मार्ग के किनारे रिक्त स्थानों पर अवैध कब्जा होने के कारण सप्ताहिक बाजार आने जाने वाले ग्रामीण जनों एवं आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं । बसदेई मे कई विभिन्न जगह ऐसे भी हैं जहां अतिक्रमण कर अतिक्रमणकारियो द्वारा विभिन्न प्रकार की दुकानों का संचालन करने से वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सड़कों के किनारे ना होने से बड़ी दुर्घटना होने का खतरा सदैव बना रहता है और आए दिन कई विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाएं होती रहती हैं इन दुर्घटनाओं के होने का कारण सड़कों के किनारे रिक्त पड़े शासकीय भूमि पर कब्जा होने के कारण वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण निर्मित हो रही है ।क्या प्रशासन अतिक्रमणकारियो द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा करने से यातायात में रुकावट एवं समस्या उत्पन्न हो रहे अतिक्रमणकारियो के बैखौफ मनसुवो से क्या आम जनता एवं ग्रामीणों को निजात दिला पाएगी या प्रशासन मुखदर्शक बनकर अतिक्रमणकारियो को शासकीय भूमि पर कब्जा करने की स्वीकृति प्रदान करती हुई प्रशासन की कार्य प्रणालीप्रदर्शित होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन