ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिखाई ताकत

Admin

Sun, Oct 14, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- विधान सभा चुनाव, आदर्श आचार संहिता, मॉ दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को देखते हुये जयनगर व झिलमिली थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसडीओपी मनोज धु्रव के नेतृत्व में थाना प्रभारी जयनगर, झिलमिली, चौकी प्रभारी लटोरी व चेन्द्रा व भारी पुलिस बल के साथ जयनगर से प्रारंभ होकर केनापारा, सिलफिली, कमलपुर, लटोरी, दतिमा, सलका, दवना होते हुये भैयाथान तक फ्लैग मार्च निकाली गई। पुलिस के इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल देखा। त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस ने लोगों से अपील की। फ्लैग मार्ग में जयनगर थाना प्रभारी गोपाल धु्रव, झिलमिली थाना प्रभारी शीतल सिदार, लटोरी चौकी प्रभारी अजहरूद्दीन, चेन्द्रा चौकी प्रभारी एनके त्रिपाठी समेत पुलिस बल उपस्थिति रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें