ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: प्रेमनगर की चुनावी चर्चा..... इंका जिलाध्यक्ष के किस फेसबुक कमेंट से मचा बवाल... प्रवेश गोयल

Admin

Thu, Aug 2, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- सोशल मीडिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव का एक पोस्ट और उसमें किया गया कमेन्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, दैनिक समाचार पत्र की कटिंग के साथ प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से उन्हांने टिकिट की दावेदारी को लेकर जो कमेन्ट किया है, उससे राजनीतिक जानकारों के द्वारा कई प्रकार के निष्कर्ष निकाले जा रहे है। इसे पढ़कर यह सवाल उठने लगा है कि यदि विंकी बाबा कांग्रेस की टिकिट के दावेदार नहीं है तो फिर सामान्य वर्ग से कौन होंगे दावेदार.......? गौरतलब है कि एक दैनिक समाचार पत्र की कटिंग का सहारा लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विन्ध्येश्वर सिंहदेव यानि विंकी बाबा ने कमेन्ट किया है कि मुझे ने टिकिट चाहिए न मैं दावेदार हूॅ, बस वहां कि जनता और कार्यकर्ताओं को मान- सम्मान मिलना चाहिए। इनके इस कमेंट का लोग तरह- तरह का मतलब निकाल रहे है। यहां यह भी बताना आवश्यक होगा कि वर्ष 2013 यानि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हांने प्रेमनगर सीट से मजबूती के साथ दावेदारी की थी और उन्हें टिकिट नहीं दी गई, तो उन्होंने क्षेत्र में सक्रियता कम कर दी। हालांकि वे अभी भी कांग्रेस के बड़े- छोटे कार्यक्रम, सम्मेलन, बैठक और नेताओं के दौर से स्वयं को दूर रखे हुए है। सम्मेलनों और कार्यक्रमों में उनकी गैर मौजूदगी की चर्चा लगभग हर बड़े नेताओं की प्रेसवार्ता में होती रही है, जिसे उनकी व्यवसायिक व्यस्तता बता नेताओं द्वारा कन्नी काट लिया जाता है, जबकि कांग्रेस की राजनीति में दखल रखने वाले लोग इसे नाराजगी और टिकिट से जोड़कर देखते है। विंकी नहीं तो फिर कांग्रेस से कौन होंगे सामान्य वर्ग के दावेदार फेसबुक पर विंकी बाबा के कमेन्ट का आशय यदि वास्तव में कथनानुसार ही है तो फिर कांग्रेस की ओर से प्रेमनगर सीट में सामान्य वर्ग का प्रत्याशी या दावेदार कौन हो सकता है.........? इस पर चर्चा शुरू हो गई है। शहर का एक बड़ा वर्ग पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंकिता सिंह का नाम ले रहा है तो कई लोग नरेष राजवाडे़ को दावेदार बता रहे है, वहीं पूर्व जनपद सदस्य विमलेश दत्त तिवारी और नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष गैबीनाथ साहू, जिला पंचायत सदस्य भूनेश्वरी भूपेन्द्र साहू भी दावेदारी में पीछे नहीं हैं, लेकिन विंकी बाबा की दावेदारी में जो वजन दिखता है वो बात अन्य दावेदारों में नजर नहीं आती। कांग्रेस में इनकी दावेदारी की है चर्चा प्रेमनगर विधानसभा सीट से दावेदारी करने वालों की लम्बी सूची है, वर्तमान विधायक खेलसाय सिंह तो स्वभाविक दावेदार हैं, जबकि पूर्व विधायक भानूप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते, पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की पुत्री शशि सिंह, सरपंच रामचंद्र सिंह और अन्य कई दावेदार अजजा वर्ग के है तो ओबीसी एवं सामान्य वर्ग से भी दावेदारी की जा रही है। दावेदारी का दौर आगामी 8 अगस्त तक चलेगा। कांग्रेस की रणनीति और गाईड लाईन के तहत 8 अगस्त तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पास आने वाली दावेदारी से बहुत कुछ स्पष्ट भी नजर आने लगेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें