ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: पोते ने की दादा की हत्या..पैसा देने से किया था इंकार..

Admin

Thu, Jan 27, 2022

विशाल पटेल

सूरजपुर.  पैसा नही मिलने पर पोता ने अपने दादा के सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी. मौके पर पहुंची बसदेइ पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पूरा मामला बसदेइ की है जहाँ वृद्ध भैयालाल गोड़ 80 वर्ष अपने बहू व पोता-पोती के साथ रहता है उसका 21 वर्षीय पोता सुनील सिंह पिछले दो दिनों से वह पैसे की मांग करके दादा का जीना हराम किया था. बीती रात शराब के नशे में पोता ने दादा से धान बेचने से मिले रुपये की मांग की इस बात को लेकर वह गाली गलौज कर मारपीट करने लगा. इस दौरान गुस्से में आकर पोते ने दादा पर लकड़ी से वार कर दिया. जिससे भैयालाल के सिर में गंभीर चोटें आई और उसका सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुची बसदेइ पुलिस टीम ने आरोपी पोता को पकड़ कर जांच में जुटी हुई है. चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी हमेशा अपने दादा से पैसे मांगा करता था और विवाद करता था जिससे परेशान दादा पड़ोस के घर आ गया था.आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें