ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: पेड व फेक न्यूज पर MCMC की नजर...

Admin

Mon, Apr 1, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर.  लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में स्थापित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी की विभिन्न इकाई के द्वारा लगातार पेड व फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गठित समिति के अंतर्गत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल व एफएम  रेडियो इकाई कार्य कर रही है। जिनके माध्यम से पेड व फेक न्यूज पर प्रति दिन  24/7 मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें  प्रत्येक इकाई के प्रभारी अधिकारी व उनके सहायक दिए गए दायित्वों का पालन कर रहें है। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने एमसीएमसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया सर्वव्यापी है, निर्वाचन के समय इसका सदुपयोग हो यह आवश्यक है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी या कोई अन्य इसका दुरुपयोग न कर सकें इसके लिए जिले में एमसीएमसी स्थापित की गई है। जिसके माध्यम से पेड व फेक न्यूज के साथ साथ चुनाव प्रक्रिया के दौरान मीडिया उल्लंघन (आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन) के मामले की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही समिति के द्वारा राजनीतिक प्रकृति के विज्ञापनो का पूर्व प्रमाणन भी किया जाना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव प्रबंधन में मीडिया की भूमिका बहुत अहम होती है, इसलिए यह आवश्यक है की मीडिया, भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का पालन करे और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें