ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: पुलिस ने सरार्फा व्यापारियों की बैठक कर CCTV कैमरे लगाने को कहा..

Admin

Sat, Dec 3, 2022

सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर थाना सूरजपुर में सरार्फा व्यापारियों की बैठक की गई। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, दुकान में काम करने वाले कर्मियों की जानकारी थाने पर देने, सुरक्षा के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही ना बरते की हिदायत दी गई. एसडीओपी ने कहा कि अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा ऐसा लगाए कि उनके दुकान के अंदर और बाहर का दृश्य साफ साफ दिखे, ताकि उन्हें पता चल सके की उनके दुकानों में कौन आ रहा है और कौन जा रहा है। थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर ने सरार्फा व्यापारियों को कहा कि दुकान के आसपास कोई संदिग्ध दिखाई देता है अथवा रैकी करने जैसा आभास होता है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे। बैठक में श्रीराम ज्वेलर्स, एमआर ज्वेलरी, लक्ष्मी अलंकार मंदिर, विकास ज्वेलर्स, अंजली अलंकार मंदिर, शुभम ज्वेलर्स, अमित ज्वेलर्स, दीपक ज्वेलर्स, महामाया ज्वेलर्स, शिवशक्ति ज्वेलर्स, वॉमिका ज्वेलर्स, एसबी ज्वेलर्स व गीता अंलकार मंदिर के संचालक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें