ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: पुलिस का साइबर फ्राड गिरोह पर कार्यवाही, 2 म्यूल खातों से लाखो रूपये का ट्रांजेक्शन, ठग को खाता का देते थे एक्सेस,5 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Fri, Mar 21, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. सूरजपुर पुलिस ने साइबर ठगों के नेटवर्क में शामिल 5 आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी साइबर ठगों के लिए म्यूल बैंक अकाउंट, एमटीएम कार्ड उपलब्ध कराते थे। इसके साथ ही साइबर ठगों को मोबाइल सिम भी उपलब्ध कराते थे। इनके ऐसे 02 बैंक अकाउंट की पहचान की गई है, जिसमें 2 लाख रूपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है। आरोपियों के म्यूल बैंक अकाउन्ट नंबरों एवं उनके मोबाईल नंबरों को सीज किया जा चुका है।भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई फोर सी) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल (ज्वाईट साइबर क्राईम कार्डिनेशन टीम मैनेजमेंट इन्फारमेंशन सिस्टम) में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित लेयर-1 पर कार्यवाही करने के संबंध में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से शिकायत प्राप्त हुआ जिसमें म्यूल अकाउंट खाता धारक आनंद कुमार साहू निवासी मदनेश्वरपुर थाना रामानुजनगर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सूरजपुर के एकाउंड शामिल था। एसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने ऑनलाईन सायबर फ्राड के शिकायतों का गंभीरता से लेते हुए शिकायत की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो से कराया। जांच उपरान्त साइबर फ्राड से संबंधित शिकायत में यूनियन बैंक सूरजपुर का खाता आनंद कुमार साहू के नाम से होने पर उसके विरूद्ध थाना सूरजपुर में धारा 413, 420, 120बी भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान थाना सूरजपुर पुलिस ने पाया कि म्यूल एकाउंट खाता धारक आनंद कुमार साहू के खाते में अलग अलग राज्य से संबंधित सायबर क्राईम में ठगी की गई रकम करीब 2,04,981/- रूपये का लेन-देन किया गया है। प्रकरण में म्यूल बैंक एकाउन्ट संग्रहण कर साइबर अपराध के गिरोह को बैंक एकाउन्ट, एटीएम एवं मोबाईल सीम उपलब्ध कराने वाले सौरभ साहू व अमन साहू तथा बैंक खाता देने वाले आनंद कुमार साहू, विशाल साहू व सूर्या सोनवानी को पकड़ा गया। पूछताछ पर सभी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:-
1. सौरभ साहू पिता राजेन्द्र प्रसाद साहू उम्र 29 वर्ष ग्राम सोनहत, हालमुकाम बी टाईप, मकान नंबर 53 विश्रामपुर
2. अमन साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम कटकोना, थाना पटना, जिला कोरिया
3. आनंद कुमार साहू पिता कन्हैयालाल साहू उम्र 22 वर्ष ग्राम मदनेश्वरपुर थाना रामानुजनगर
4. विशाल कुमार साहू पिता पप्पू प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष ग्राम पम्पापुर, थाना सूरजपुर
5. सूर्या सोनवानी पिता ललन सोनवानी उम्र 19 ग्राम कटकोना, थाना पटना, जिला कोरिया

क्या है म्यूल एकाउंट...
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी करने वाले ठगी से अर्जित गई रकम अपने बैंक खातों में जमा नहीं कराते, इसके लिए वे दूसरों के बैंक अकाउंट का उपयोग करते हैं। इसके एवज में खातेदार को कुछ रकम दी जाती है। बैंक अकाउंट, डिजिटल वॉलेट या अन्य वित्तीय माध्यमों का उपयोग साइबर अपराधी ठगी की रकम या अवैध धन को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने में करते हैं। ठगी की रकम को खपाने के लिए उनको बैंक खाते या वॉलेट की जरूरत पड़ती है। इसके लिए म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल करते है। किसी व्यक्ति को पैसा नौकरी, इनाम या निवेश का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें