ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: पुराना बस स्टैंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान...

Admin

Tue, Apr 23, 2024

सौरभ द्विवेदी 

सूरजपुर.  लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले के विभिन्न स्थानों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। जिले के पात्र नागरिक शत प्रतिशत मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, इसके लिए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुराना बस स्टैंड के चौपाटी सेंटर में मतदाता जागरूकता के संदेश वाले पोस्टर ठेले, गुमटियों व दुकानों में लगाये गये। इन पोस्टरों को चौपाटी में स्थित चाट, चाउमीन, दोसा एवं इडली, भेल, बर्गर व लिट्टी चोखा और चाय सेंटर में लगाए गए ताकि मतदाता जागरूकता संदेशों को पढ़ कर ग्राहक अपने मताधिकार का प्रयोग शत प्रतिशत करें। इन पोस्टरों में ’’मतदान एक ऐसी ताकत है जिसमें हम अपने देश को बदल सकते है।’’,  ’’युवा हो तुम देश की शान,  जागो उठो करो मतदान।’’, ’’आपकी समझदारी काम आएगा, देश को खुशहाल बनाएगी।’’, ’’छोडा़े अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान।’’  लिखे स्लोगन से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें