ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: पीएम आवास योजना के तहत प्रथम, द्वितीय किस्त जारी... 3302 हितग्राहियों को मिला लाभ...

Admin

Wed, Dec 7, 2022

सूरजपुर.  प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अन्तर्गत प्रथम किस्त  वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त एवं तृतीय किस्त का अंतिम किस्त की राशि जारी की गई है। राज्य से नोडल खाते से हितग्राहियों के खातों में 905.63 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। राशि मिलने के बाद आवास बनाने का काम तेज गति से शुरू किया गया है। हितग्राही अपने आशियानो को पूर्ण होता देख रहे है। आवास के हितग्राहियों की राशि आवंटन की कार्यवाही निरंतर प्रगति पर है। जैसे जैसे हितग्राही अपने आवास का निर्माण चरणबद्ध तरीके से करते जाएंगे वैसे वैसे  हितग्राहियों की राशि का भुगतान खातों में हस्तांतरित होता जायेगा। जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। प्रथम किस्त वर्ष 2016-20 तक 95 हितग्राहियों को, द्वितीय किस्त वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 का 72 हितग्राहियों को तथा तृतीय किस्त वर्ष 2018-19-2019-20 का 962 तथा अंतिम किस्त 2016-20 तक का 1664 हितग्राहियों को जारी किया गया है। एवं महात्मा गांधी नरेगा से 90 दिवस रोजगार मुहैया कराया जाता है। वर्ष 2016- 20 तक 27602 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है जिसमें 24078 आवास पूर्ण हो चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें