: पिकनिक स्पॉट रकसगंडा जलप्रपात में उमड़े पर्यटक, वाचिंग टॉवर से दिखता है झरने का खूबसूरत नजारा, सैलानियों का लगा ताँता...
Admin
Tue, Dec 31, 2024
पप्पू जायसवाल
सूरजपुर. ठण्ड का मौसम हो और नववर्ष का आगमन इस पिकनिक स्पॉट रकसगंडा जलप्रपात में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुच रहे है, यहाँ लगे वाचिंग टॉवर से झरने का खूबसूरत नजारा का लुफ्त लेते सैलानियों मोबाईल में मन मोहक दृश्य कैद कर रहे है| सूरजपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है. जो अत्यंत मनमोहक और लोगों का पसंदीदा जगह बनता जा रहा है. वहीं जिले का रकसगंडा जलप्रपात में वैसे तो साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. रेण नदी पर बनने वाला यह झरना जिले के दूरस्थ अंचल चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में बहता है, जहां से एमपी राज्य और बलरामपुर जिले का बॉर्डर है. प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण रकमगंडा जलप्रपात पिछले कुछ वर्षों से लोगों का पसंदीदा जगह बहुआ है। ठण्ड का मौसम शुरू होने के साथ यहां लोगों की चहल-पहल बढ़ जाती है और नए साल में भारी संख्या में रोज लोग पिकनिक मनाने के साथ खूबसूरत झरने का लुफ्त उठाने पहुंचते हैं। नवम्बर से फरवरी तक यहां पिकनिक मनाने सैलानी पहुंचते हैं। यहां बने वाचिंग टावर से झरने का खूबसूरत नजारा भी दिखता है। गौरतलब है कि रकसगंडा जलप्रपात में कल-कल करती बहती झरनाएं जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। जो लोगों का पसंदीदा जगह बन गया है। सरहदी इलाके में होने को वजह से रकसगंडा झरने में एमपी और यूपी के सैलानियों का आना-जाना लगा खाता है। यहां पूरे साल लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। अब रकसगंडा झरने के पास पर्यटन विभाग ने सुविधाओं का विस्तार किया है। वहां घूमने पहुंचने वालों के लिए बाँच टॉवर भी बनाया गया है। जिसके ऊपर से शरने का मनमोहक दृश्य देखा जा सकता है। वहीं पिकनिक मनाने वाले के लिए अलग से जगह निर्धारित कर दिया गया है। जहां बैठने के लिए भी व्यवस्था की गई है। साथ ही धूप से बचने के लिए छत भी बनाया गया है। गौरतलब है कि रकसगंडा झरना वनांचल इलाके में है। इस झरने के आस पास से तीन दिशाओं में सिर्फ पहाड़ और जंगल ही नजर आते हैं, जो सर्दी के मौसम में अत्यंत सुंदर दिखाई पड़ते हैं। वहीं झरने के आसपास में दूर-दूर तक सिर्फ पत्थर ही पत्थर है और नदी पर एक डेम बना हुआ है, जिसके ऊपर बैठकर लोग प्रकृति की खूबसूरती लुफ्त उठाते हैं|

विज्ञापन
विज्ञापन