ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: पांच सौ रुपये का विवाद में चली लाठी डंडा…बीच सडक पर महिलाओ सहित दोनो पक्ष आपस में भीडे…मारपीट की विडियो सोशल मिडिया में हुआ वायरल...

Admin

Wed, Sep 8, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के जरही चौक में महिलाओ सहित दो पक्षों की मारपीट का विडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमे महिलाएं बच्ची समेत कई युवक एक दूसरे की लाठी डंडे से जमकर मारपीट करते नजर आ रहे है. दरअसल पूरा मामला जरही नगर पंचायत के जरही चौक का है जहा पर दो दोस्तो के बीच पांच सौ रुपये का देन लेन का विवाद होने पर बीच चौक में लाठी डंडा भांजी गई. मंगलवार शाम को दीपक नाम के युवक को अशोक केवट और उसकी पत्नी बच्चे मिलकर लाठी डंडे से पिटाई करने लगे. मारपीट की जानकारी लगने के बाद दीपक का भाई भी पहुचकर महिला और उसके पति की पिटाई करने लगा. जहा जमकर हो रहे मारपीट का लोग विडियो बनाकर तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने छुड़ाने का कोशिश नही किया. हालांकि कुछ देर बाद एक पुलिस कर्मी मौके पर पहुच मामले को शांत कराते हुये दोना को थाने जाने को बोला गया जहा पर भटगांव पुलिस दोनों पक्षो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें