ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पांचवें दिन आज 04 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र क्रय किया तथा 13 प्रत्याशियों ने दाखिल किया अपना नामांकन...

Admin

Thu, Nov 1, 2018
सूरजपुर- निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सूरजपुर जिले में आज अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही नामांकन पत्र क्रय करने एवं जमा करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन दाखिले के पांचवें दिन आज प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से निरंक, भटगांव विधानसभा क्षेत्र से तीन एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र क्रय किए हैं। आज जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से 06, भटगांव विधानसभा क्षेत्र से 03 एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से 04 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवसेनापति ने बताया कि आज 01 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र 04-प्रेमनगर से श्री जयनाथ केराम आ0 श्री धर्मसाय ने गोंगपा से, श्री पंकज तिवारी आ0 श्री बैकुण्ठनाथ तिवारी ने जनता कांग्रेस छ0ग0 से, श्री विजय प्रताप सिंह आ0 स्व0 श्री शिवप्रताप सिंह ने भाजपा से, श्री खेमराज सिंह आ0 श्री बाबूलाल सिंह ने भारतीय पंचायत पार्टी से, श्री आलोक साहू आ0 श्री किशोरी लाल साहू ने निर्दलीय से, श्री सूरजलाल रवि आ0 श्री भोला राम ने निर्दलीय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार 05-भटगांव विधानसभा क्षेत्र से श्री अरूण कुमार मरावी आ0 श्री सुखराम ने छ0ग0 जनता कांग्रेस से, श्री आनन्द कुमार राजवाडे़ आ0 श्री धनसाय व श्री तिलेश्वर राजवाडे़ आ0 श्री देव प्रसाद ने निर्दलीय से नामांकन क्रय एवं श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने भाजपा से, श्री रामलाल राजवाडे़, श्री हरिभगत यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया तथा 06-प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में श्री रामखेलावन मराबी आ0 श्री जवाहर मराबी ने एन0सी0पी0 से नामांकन पत्र क्रय एवं श्री नरेन्द्र सिंह ने जनता कांग्रेस से, श्री प्रेमसाय ने निर्दलीय से, श्रीमती आशादेवी पोया, श्री प्रेमसाय टेकाम ने कांगे्रस से अपना नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें