ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: परीक्षा के लिये बुलाया और परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिये वापस लौटना पड़ा...जिला पंचायत का यह है हाल...दस्तावेज जांच करने में ही निकल गया दिन…

Admin

Mon, Oct 25, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिले में किस तरह प्रशासनिक अमला काम कर रहा है यह किसी से छुपा नहीं है. दाग चेहरे में थी और आईना साफ करते रहे..? जिला पंचायत में डाटा सेंटर में तहसील लोक सेवा केंद्र कंप्यूटर ऑपरेटर की आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिये जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी न होने के कारण परीक्षा में शामिल होने पहुंचे लगभग एक हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिये वापस लौटना पड़ा. गौरतलब है कि जिला पंचायत के डाटा सेंटर में लोक सेवा केन्द्र ऑपरेटर के लिये 7 पदों पर भर्ती होना है. जिसकी आज परीक्षा होनी थी. जिला पंचायत के सभा कक्ष में दस्तावेज जांच करने में ही पूरा दिन निकल गया और परीक्षा आयोजित नही की जा सकी. इधर अधिकारियों के द्वारा परीक्षाथियों को यह कह कर जाने के लिये कह दिया गया की बाद में जिले की वेबसाइट में परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी. इधर परीक्षार्थियों का कहना था कि अगर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी नही की गई थी तो परीक्षा के लिये क्यों बुलाया गया. इसके साथ ही परीक्षार्थियों का यह भी कहना वे जिले के दूरस्थ क्षेत्र से भी पहुंचे थे जिन्हें बिना परीक्षा दिये वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें