ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

: पम्प का स्टार्टर छुते ही किसान को लगा झटका, पत्नी के सामने ही तड़पकर हो गई मौत

Admin

Sat, Aug 4, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- खेत में सिंचाई के लिए पम्प चालू करने किसान अपनी पत्नी के साथ रेणनदी के किनारे गया था और उसने जैसे ही पम्प का स्टार्टर चालू किया वैसे ही वह करंट की चपेट में आया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरे नजारे को उसकी पत्नी लाचार होकर देख रही थी और बचाने के लिए उसने रो-रोकर आवाज लगाई लेकिन जब तक बचाव के लिए एम्बुलेंस या परिजन पहुंचते तब तक उसके पति की मौत हो चुकी थी। गौरतलब है कि बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेंदुपरा सरमा निवासी तेजुराम गोड़ आत्मज रामजतन सिंह गोड़ 35 वर्ष शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे अपनी पत्नी कलेष्वरी सिंह के साथ खेत गया था। जहां खेतों में रोपा के लिए पानी कम होने पर बगल में स्थित रेणनदी के पास लगे सिंचाई पम्प को चालू करते वक्त वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया और उसकी वहीं तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उसकी पत्नी कुछ देर तक तो समझ ही नहीं पाई लेकिन जब उसे समझ में आया तब तक बहुत देर हो चुकी थी, कृषक तेजुराम की करंट के चपेट में आकर मौत हो जाने से पूर्व परिजनों ने एम्बुलेंस भी बुलाई थी जो विलम्ब से पहुंची फिर भी उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद मृतक किसान का पूरा परिवार सदमें में हैं और बिलख-बिलख कर अस्पताल में पीड़िता का इजहार कर रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें