ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: पचास हजार रूपये कीमत के गांजा सहित 1 गिरफ्तार, थाना सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही।

Admin

Sun, Jan 5, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. पचास हजार रूपये कीमत के गांजा के साथ एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमेशपुर के साप्ताहिक बाजार के पास एक व्यक्ति स्कूटी में सवार है और गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु ग्राम उमेशपुर साप्ताहिक बाजार के पास घेराबंदी कर स्कूटी सहित गयासुद्दीन अंसारी पिता अब्दुल मजीद उम्र 52 वर्ष ग्राम करौंदामुड़ा, थाना झिलमिली को पकड़ा जिसके कब्जे से 2 किलो 477 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 50 हजार रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में स्कूटी आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई नंदलाल सिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय, गणेश सिंह व सबेश्वर पैंकरा सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें